Share Market Update: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद 5 ऐसे शेयर जिन्होंने 60% तक का बंपर दिया रिटर्न।
शेयर बाजार (Share Market) का पिछला सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा जिस कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। जहाँ सेंसेक्स 2.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,059.77 पर आया वहीं निफ्टी 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,767.45 पर देखने को मिला।
लेकिन शेयर बाजार में इतनी भारी गिरावट होने के बावजूद 5 ऐसे भी शेयर थे जिन्होंने 60 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया हैं।आज हम उन्हीं 5 स्टॉक के बारे में जानेंगे
टेक्नविजन वेंचर्स (Technvision Ventures)
टेक्नविजन वेंचर्स पिछले सप्ताह टॉप शेयर की सूची में रहा, जिसने 59.92 प्रतिशत का रिटर्न दिया। यह शेयर बीते हफ्ते 3304.70 रुपये से बढ़कर शुक्रवार को बीएसई (BSE) पर 20 प्रतिशत की उछाल के साथ 5284.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3340 करोड़ रुपये हो गई है।
शालीमार पेंट्स (Shalimar Paints)
शालीमार पेंट्स के शेयर में पिछले हफ्ते 40.21 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। कंपनी का शेयर 49.29 रुपये से बढ़कर शुक्रवार को बीएसई पर 10 प्रतिशत की उछाल के साथ 69.11 रुपये पर बंद हुआ। वर्तामान में कंपनी का मार्केट भाव 576.50 करोड़ रुपये हो गया है।
गांधार ऑयल रिफाइनरी(Gandhar Oil Refinery)
गांधार तेल रिफाइनरी के स्टॉक में पिछले हफ्ते 36.28 प्रतिशत ऊपर चढ़ा था। बता दे कि शुक्रवार को ही इस कंपनी के शेयर ने 207.80 रुपये से बीएसई पर 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 283.20 रुपये पर पहुँचकर बंद हुआ। इस कंपनी का मार्केट कैपिटल अब 2,771.95 करोड़ रुपये है।
सोनालिस कंज्यूमर(Sonalis Consumer)
सोनालिस कंज्यूमर का स्टॉक पिछले हफ्ते 34.22 प्रतिशत के उछाल पर रहा। पिछले सप्ताह कंपनी का शेयर 38.02 रुपये से बीएसई पर 5 प्रतिशत बढ़कर 51.03 रुपये पर पहुंच गया। अब कंपनी की मार्केट कैपिटल 24.23 करोड़ रुपये है।
हुहतामाकी भारत(Huhtamaki India)
पिछले हफ्ते हुहतामाकी भारत का शेयर 33.05 प्रतिशत उछला। जिस कारण कंपनी का शेयर प्राइस 238.25 रुपये से बढ़कर बीएसई में 6.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 317 रुपये पर पहुँच गया। अब कंपनी का मार्केट कैपिटल 2390 करोड़ रुपये हो गया है।
Disclaimer: Nation Asks पर दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह निवेश के लिए कोई प्रत्यक्ष सलाह या वित्तीय सिफारिश नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, कृपया किसी भी निवेश से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Advisor) से परामर्श अवश्य लें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें