Anti-Paper Leak Bill: शिक्षा और पेपर लीक मामले पर रिफॉर्म बिल का विरोध क्यों कर रही है विपक्ष?
27 जुलाई यानी सोमवार को मानसून सत्र की दूसरी बैठक हुई जहां लोकसभा में भाजपा के केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिक्षा और परीक्षाओं से जुड़ी एक बिल पेश किया जिसका नाम The Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 है, इस बिल को आम भाषा में एंटी-पेपर लीक बिल कहा जा रहा है। लेकिन जब यह बिल पेश किया गया और इसके बारे में बात करनी शुरू हुई तो विपक्ष ने भारी हंगामा और नारेबाज़ी करना शुरू कर दिया, जिसके कारण सदन को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष का केंद्र पर आरोप विपक्ष ने बिल को लेकर सरकार पर कई संगीन आरोप लगाया कि- केंद्र सरकार इस कानून के बहाने राज्यों की शिक्षा व्यवस्था और राज्य स्तरीय परीक्षाओं पर अपनी पकड़ मजबूत कर करना चाहती है। साथ ही NTA को असली समस्या बताते हुए प्रशासनिक नाकामी और भ्रष्टाचार कह दिया। विपक्ष ने मुख्य विरोध बिल को लेकर नहीं, बल्कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर था। बिल में क्या प्रावधान था अब बताते हैं कि उस बिल में आखिर क्या प्रावधान था:- सबसे पहले प्रावधान था कि पेपर लीक करने वाले या नकल करने वाले व्यक्ति को 5 से 10...